{"_id":"64763e85cc7889ae420cadf6","slug":"12409-complaints-related-to-samman-nidhi-came-in-438-villages-amethi-news-c-13-1-263837-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 438 गांव में आई सम्मान निधि से जुड़ीं 12,409 शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 438 गांव में आई सम्मान निधि से जुड़ीं 12,409 शिकायत
Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए इन दिनों विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार तक 438 गांवों में शिविर का आयोजन भी हो चुका है। शिविर में 12,409 प्रकरण सामने आए। जिनमें 5,933 का मौके पर निस्तारण कराते हुए अन्य शिकायत भी निस्तारित करने की कवायद चल रही है।
किसानों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रति वर्ष तीन किस्तों मेंं दो-दो हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में अंतरित किए जाते हैं। योजना के तहत विभाग के पोर्टल पर 3,33,435 पंजीकृत किसान हैं। इन किसानों में 2,94,635 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। 88,520 किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई तो 34,318 किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहींं है।
इसी तरह 30,937 किसानों का भू-लेख डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाया है। ऐसे में इन किसानों के योजना से वंचित होने तथा बड़ी संख्या में स्वयं से ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इन किसानों की परेशानी दूर करने के 10 जून तक गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे है। 682 ग्राम पंचायतों में 22 मई से अभियान में 438 गांव के किसानों को पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण करने की कोशिश की गई।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि अलग-अलग गांवों में निर्धारित तिथि पर कैंप आयोजित कर किसान सम्मान निधियों की त्रुटियों को दूर कर पात्र किसानों को योजना से लाभांवित किया जाएगा।