फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1,236 patients treated at the fair

Amethi News: मेले में 1236 मरीजों का उपचार

Mon, 19 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
1,236 patients treated at the fair
गौरीगंज के सैठा पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। किसी का शरीर बुखार से तप रहा था तो कोई पेट दर्द और खांसी से परेशान था। कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे मरीज रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। चिकित्सकों ने 1236 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। गंभीर हालत में तीन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन



गौरीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैंठा पर सुबह से मरीज पहुंचने लगे। सुबह 11:30 बजे चिकित्सक मरीजों की जांच में जुटे थे। डॉ. यश त्रिपाठी और डॉ. सीमा सिंह ने मरीजों की परेशानी सुनकर उपचार किया। सैंठा निवासी महरून निशा पैर में चोट की समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गांव में इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। मेले में चिकित्सक ने दवा दी है।
विज्ञापन


इसी गांव की नाजिया ने बताया कि 12 दिनों से ठंड लगने के साथ बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली। मेले में जांच के बाद दवा दी गई। सत्य नारायण ने बताया कि एक सप्ताह से पेट दर्द, गैस और गले में जलन की समस्या बनी हुई है। घरेलू उपचार से आराम नहीं मिला। अंधियारी गांव के माताफेर ने बताया कि पांच दिनों से बुखार, सिर, बदन और कमर दर्द से परेशान हैं। दवा खाने पर कुछ समय के लिए राहत मिलती है, फिर बुखार और दर्द शुरू हो जाता है। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ ने तीन केंद्रों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अडारू, शाहमऊ और नंदमहर का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले की व्यवस्थाएं देखने के साथ मरीजों को स्वच्छता बनाए रखने, साफ या उबला पानी पीने और बुखार या दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed