फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   100 percent student passed in cbse 10th result

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट शत-प्रतिशत

Tue, 03 Aug 2021 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
100 percent student passed in cbse 10th result
10 : अमेठी : सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षकों के साथ मौजूद टॉपर बच्चे। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट जिले में शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा आयोजित नहीं होने से अर्धवार्षिक व प्री-बोर्ड में मिले अंकों के आधार पर मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बच्चों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड जिले में 21 स्कूलों का संचालन करता है। मंगलवार को बोर्ड की ओर से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम अर्धवार्षिक व प्री-बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर घोषित हुआ। घोषित परीक्षा परिणाम में सभी स्कूलों के शत-प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण घोषित हुए। अधिकांश छात्र-छात्राओं को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले।
विज्ञापन

शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित एसजेएस स्कूल की प्रिंसिपल सबा कौसर सिद्दीकी ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। छात्र समीर बरनवाल को 99 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी स्कूल की मंतशा को 98.6, अंजली तिवारी को 98.4, आदर्श मिश्र को 97.6, आलोक सिंह को 97.4, उज्जवल सिंह को 94.8, तनय जालान को 94.6 व अग्रिमा तिवारी व मो. फैज को 94.4 तथा उत्कर्ष वर्मा को 94.2 प्रतिशत अंक हासिल हुए।
इसी तरह अमेठी के सेपियन स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक कुशाग्र बरनवाल व प्रधानाचार्य देवमणि उपाध्याय ने बताया कि उनके स्कूल के छात्र आयुष सिंह को 95 प्रतिशत, सौरभ चौरसिया को 91.4 प्रतिशत व अनुष्का तिवारी को 91 प्रतिशत अंक मिले।
अमेठी शहर स्थित सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर में पंजीकृत सभी 277 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण घोषित हुए। स्कूल की अंजलि सिंह को सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक मिले। निदेशक अशोक सिंह व प्रधानाचार्य अरविंद पांडेय ने अपने यहां के टॉप-10 बच्चों को सम्मानित किया।
मुसाफिरखाना के भनौली स्थित पब्लिक स्कूल में पढने वाले छात्र वसी हैदर को 96, नजीर अहमद को 95, शिवम शुक्ल को 94, अंकित श्रीवास्तव को 93.8, आर्यन तिवारी को 92, दिव्यांगना सिंह को 91.8, अरुणिमा शुक्ला को 91.6, अतिदत्य मौर्य को 91.2, मुस्कान बानो को 91 तथा इशिका को 90.4 प्रतिशत अंक मिले। बच्चों के प्रदर्शन पर प्रबंधक सैय्यद खादिम अब्बास रिजवी व प्रधानाचार्य आसिफ परवेज नकवी ने खुशी जताई।
एचएएल कोरवा स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। इस स्कूल की छात्रा अस्मि प्रिया को 95.8, सार्थक यादव व शाश्वत प्रताप सिंह को 94.8 तथा आस्था, कर्तव्य वर्मा व सुमित यादव को 93.4 प्रतिशत अंक मिले। अमेठी के यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा गायत्री मौर्य ने भी 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया।
जगदीशपुर के बीएचईएल स्थित केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। इस स्कूल के छात्र शिवम गुप्ता को 96.4, भव्या कौशिक को 94.8, अभिनव को 94.6, मयंक को 94.2, सौम्या त्रिपाठी को 90.6 प्रतिशत अंक मिले।
जगदीशपुर के आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। यहां पढने वाले सभी 70 छात्र उत्तीर्ण रहे। इनमें 36 बच्चों का रिजल्ट 90 प्रतिशत के ऊपर रहा। स्कूल की छात्रा यशी त्रिपाठी, रणवीर सिंह व श्रद्धा तिवारी को 99.8 प्रतिशत अंक मिले।
इसी तरह जुवारिया, मारीषा त्रिपाठी, मजहदी व सुखमीत सिंह को 99.6, अब्दुल रहमान, शिवांश शुक्ल व अर्ची सिंह को 99, अभिज्ञान सिंह को 98.8, हर्ष पांडेय को 98.6 तथा एलीन माथेव व अरहत रमन तिवारी को 95 प्रतिशत अंक मिले। जगदीशपुर के ही एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य पूर्णिमा घोषाल ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।

बच्चों को खिलाई मिठाई
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिणाम जानने के लिए बच्चे साइबर कैफे के साथ अपने स्कूलों पर डटे रहे। परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण बच्चों को उनके अभिभावकों व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed