फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   10 areas of the municipality will get city electricity

Amethi News: नगर पालिका के 10 क्षेत्रों को मिलेगी शहर की बिजली

Thu, 30 May 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
10 areas of the municipality will get city electricity
अमेठी सिटी। नगर पालिका गौरीगंज में शामिल किए गए आसपास के करीब 10 गांवों में चुनाव के बाद शहरी क्षेत्र की बिजली का लाभ मिलेगा। ऊर्जा निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इसके लिए आवश्यक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


नगर निकाय एक्सटेंशन के नाम से गौरीगंज नगर पालिका के परिसीमन में आए गांवों के लिए ऊर्जा निगम की ओर से छह माह से निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। आदर्श आचार संहिता के चलते इसे लागू नहीं किया जा सकता है। अब चुनाव बीतने के बाद इसका लाभ सभी को मिल सकेगा। ऊर्जा निगम गौरीगंज के अधिशासी अभियंता महाबीर सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरे हो गए हैं। शहरी क्षेत्र से जोड़ते हुए नई लाइन का निर्माण कर लिया गया है। करीब 14 किमी लंबी नई लाइन खींची गई है। जिसमें करीब 150 बिजली के खंभे लगाए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में जहां पहले से ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति का नियम तय किया गया है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े 23 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब नए क्षेत्रों को भी पूरी बिजली मिलेगी।
विज्ञापन



इन गांवों को मिलेगा लाभ
गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में परिसीमन के चलते शामिल किए गए मुहल्ले इसके दायरे में हैं। जिसमें मुख्य रूप से राजगढ़, नेनुआ हरखपुर, शोभावतपुर, जेठूपुर, पंडित का पुरवा, बरना टीकर, पूरेजयसिंह, रंजीतपुर, पलिया, पचेहरी आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed