फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1.66 lakh children will get free wheat-rice

1.66 लाख बच्चों को मिलेगा निशुल्क गेहूं-चावल

Tue, 03 Nov 2020 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
1.66 lakh children will get free wheat-rice
अमेठी। लॉकडाउन अवधि में स्कूल बंद होने के बाद शासन ने एमडीएम योजना में 49 दिन का राशन बच्चों को देने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। दूसरा त्रैमासिक आवंटन मिलने के शद विभाग प्राथमिक स्तर पर 4.09 किलोग्राम तो उच्च प्राथमिक स्तर पर 07.35 किलोग्राम प्रति बच्चा वितरण की तैयारी में है।
विज्ञापन

पारदर्शी ढंग से कोटे की दुकान से राशन बच्चों के अभिभावकों को मिल सके इसके लिए बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को प्राधिकार पत्र निर्गत कर राशन मुहैया करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 1,337 प्राथमिक, 432 उच्च प्राथमिक व 75 मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में अध्ययनरत एक लाख 66 हजार 966 बच्चों को निशुल्क गेहूं व चावल का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा भत्ता नियम के तहत लॉकडाउन अवधि में बंद (जुलाई व अगस्त माह) 49 दिन के मध्यान्ह भोजन योजना के तहत उपयोग में आने वाला राशन कोटे की दुकान से बच्चों को वितरित किया जाएगा।
शासन के निर्णय व राज्य परियोजना निदेशक का पत्र मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आवंटित राशन की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान कर दी है।
स्वीकृति मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने विपणन विभाग को पत्र जारी कर कोटेदारों को राशन उठान कराने तथा प्रधानाध्यापक को बच्चों के अभिभावकों को प्राधिकार पत्र जारी करते हुए प्राथमिक स्तर पर 100 ग्राम प्रति दिन प्रति बच्चे के हिसाब से 4.09 किलो राशन व उच्च प्राथमिक स्तर पर 150 ग्राम प्रतिदिन प्रति बच्चे के हिसाब से 07.35 किलो राशन वितरित कराने का निर्देश दिया है।
जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एमडीएम योजना के प्राथमिक स्तर पर 119.549 एमटी गेहूं व 223.413 एमटी चावल तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 68,680 एमटी गेहूं व 138.430 एमटी चावल का विपणन विभाग की मदद से कोटे की दुकान पर पहुंच गया है। संबंधित दुकानों से प्राधिकार पत्र के साथ बच्चों के अभिभावक राशन प्राप्त करेंगेे।

बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने राज्य परियोजना निदेशक का पत्र मिलने व बच्चों के अभिभावकों को एमडीएम योजना में प्रयुक्त होने वाले 49 दिन के राशन देने की पुष्टि की है। बीएसए ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को प्राधिकार पत्र जारी कर अभिभावकों को राशन वितरित कराते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। राशन वितरण में लापरवाही या गड़बड़ी की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed