{"_id":"56e06c264f1c1b14598b457e","slug":"scorched-pouring-hot-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म भोजन गिरने से भाई बहन झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म भोजन गिरने से भाई बहन झुलसे
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
झुलसा बच्चा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर प्रथम में मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन के लिए बच्चों को लाइन से बैठाया गया। भोजन परोसे जाने के दौरान पहले भोजन लेने को लेकर छात्र छात्राओं में धक्का मुक्की होने लगी। इसी दौरान प्लेट में निकाली गया गर्म खिचड़ी कक्षा चार के छात्र आमोद कुमार (9) और और उसके बगल में बैठी उसकी बहन कक्षा 1 की छात्रा अनुपमा पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
इससे आमोद का चेहरा और अनुपमा का पैर बुरी तरह झुलस गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। भोजन ग्रहण कर रहे अन्य छात्र छात्राएं वहां से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने पर कक्ष में बैठे शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। आननफानन में दोनों छात्र छात्राओं को सुरहुरपुर बाजार में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिवारीजनों व ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। कहा गया कि विद्यालय में छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार के इंतजाम नहीं किए गए हैं। शिक्षक व शिक्षिकाएं एक साथ बैठकर बातें करते हैं। इससे छात्र छात्राओं के बीच अक्सर मध्याहन भोजन के समय धक्का-मुक्की होती रहती है। इसकी शिकायत भी कई बार प्रधानाध्यापक से की गई, लेकिन कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। उधर प्रधानाध्यापिका प्रेमलता ने बताया कि वह बुधवार को अवकाश पर थीं। घटना की जानकारी हुई है। वे जानकारी कराएंगी कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई है।
विज्ञापन