फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Miscreants shot liquor salesman, serious

बदमाशों ने शराब सेल्समैन को मारी गोली,गंभीर

Mon, 07 Mar 2016 10:48 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Miscreants shot liquor salesman, serious
gunshot - फोटो : gunshot

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर पदुमपुर बाजार स्थित देशी शराब की दुकान के सामने एक बाइक आकर रुकी। इससे हेलमेट लगाए दो युवक उतरे और दुकान पर पहुंचे। सेल्समैन फरीदपुर हेठरिया थाना राजेसुल्तानपुर निवासी परदेसी वर्मा (52) पुत्र सोनई कुछ समझ पाता कि इससे पहले दोनों युवकों ने असलहा निकाल लिया।

विज्ञापन


एक ने उसकी जेब तो दूसरे ने काउंटर में रखे रुपये निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इस पर परदेसी ने विरोध करने के साथ ही गुहार मचा दी।  इस पर हड़बड़ाए एक बदमश ने परदेसी को गोली मार दी। गोली उसकी कमर के नीचे लगी। इससे वह गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर बाजारवासी भी घटनास्थल की तरफ बढने लगे।
विज्ञापन


 इस पर एक बदमाश ने परदेसी की जेब में रखा आठ हजार रुपये निकाल लिया और पकड़े जाने के भय से वहां से भाग निकले। भागते समय लोगों में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग होने से लोग इधर-उधर भागने लगे। इस पर दोनों बदमाश बाइक से पदुमपुर चौक से बूढनपुर की तरफ हवा में असलहा लहराते हुए भाग निकले। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ राजेसुल्तानपुर राजेश यादव व एसओ जहांगीरगंज नीरज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। गंभीर रूप से घायल परदेसी को पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ आलापुर राजेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल जायजा लिया उन्होंने थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर को घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। एसओ राजेसुल्तानपुर राजेश यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed