{"_id":"56df1a274f1c1be0788b4568","slug":"bodies-dumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला हत्या कर फेंका गया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला हत्या कर फेंका गया शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम पांच बजे करीब कुछ ग्रामीणों ने बसखारी बाजार के बाहरी छोर पर अकबरपुर मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल के निकट गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव पूरी तरह क्षतविक्षत हो चुका था।
शरीर पर कोई भी वस्त्र नहीं था। मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही। गेहूं के खेत में जिस जगह शव मिला है, वहां काफी दूर तक फसल भी क्षतिग्रस्त है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या की घटना को इसी खेत में ही अंजाम दिया गया। आशंका यह भी है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका जा सकता है। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
इसके बाद भी उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने में शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात शव खेत में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकेगा।