{"_id":"56e1cbf24f1c1b60488b457d","slug":"sarafa-karobari","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तमंत्री कर रहे व्यापारियों का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तमंत्री कर रहे व्यापारियों का उत्पीड़न
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों का विरोध जारी है। इसके खिलाफ व्यापारी लगातार बंदी कर रहे हैं। इस बीच प्रयाग सराफा मंडल ने शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन जुलूस निकाला। सराफा व्यापारियों के आंदोलन में बृहस्पतिवार को कई व्यापारियों संगठनों ने समर्थन का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब आंदोलन और बड़ा तथा लंबा खिंचने की उम्मीद है। इस बीच सराफा कारोबारियों को बंदी की वजह से अब तक तकरीबन दो सौ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उधर इलाहाबाद सराफा एसोसिएशन ने दिल्ली में सांसद हस्ताक्षर अभियान चलाने को कहा, जबकि कैट ने राजनीति दलों से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
सराफा मंडल के महामंत्री संजय वर्मा के नेतृत्व में वाहन जुलूस चौक घंटाघर से शुरू होकर जॉनसेनगंज, हनुमान मंदिर, बैरहना, अलोपीबाग, दारागंज, कोठापार्चा होकर वापस घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। घंटाघर के पास हुई सभा में श्री वर्मा ने कहा कि वित्तमंत्री व्यापारियों की समस्या का निराकरण न करके उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों के राजस्व से चलने वाली सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाए हुए है।
अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही लड़ाई सिर्फ सराफा मंडल की न होकर अब सभी व्यापारियों की हो गई है। बताया कि प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी, कागज कापी व्यापार संगठन के अध्यक्ष संतोष पनामा, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप केसरवानी ने समर्थन का ऐलान किया है।
विज्ञापन
जुलूस एवं सभा में अनूप वर्मा, सतीश वर्मा, विनय सोनी, प्रशांत अग्रवाल, रक्कू चड्ढा, राजू अग्रवाल, विशाल वर्मा, राहुल महेंद्रा आदि शामिल थे। सराफा एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी फेडरेशन के सदस्य हरिकृष्ण चौरसिया ने कहा कि उत्पाद शुल्क एवं दो लाख के आभूषण पर पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म न हुई तो दिल्ली में सांसद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। शाम को व्यापारियों ने सिविल लाइंस में नारियल फोड़कर एवं गुड़ चढ़ाकर वित्तमंत्री के सदबुद्धि की कामना की। इसमें बसंत लाल आजाद, विष्णु अग्रवाल, कुलदीप यादव, पप्पू अग्रवाल, पिंकी, चंदर, गोपाल, राजू, मुन्ना आदि शामिल थे।