फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad News ›   power is name of women

शक्ति का नाम ही नारी

Wed, 09 Mar 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
power is name of women
म‌ह‌िला ‌ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को आधी दुनिया ने बराबरी के दर्जे सहित अपने तमाम हक के लिए हुंकार भरी। विभिन्न महिला संगठनों की ओर से महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई। सामाजिक संगठनों, स्कूलों में जागरूकता रैली, गोष्ठी, नाटक आदि के माध्यम से समान अधिकार व सुरक्षा की बात कही गई तो समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरोह सिंह, डॉ. सुधा सिंह, नाजिया नफीस, मनीषा शुक्ला और रिनी यशु को सम्मानित किया। मंडलायुक्त ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प गोष्ठियों तक सीमित न रहे। समाज के बीच में इन संकल्पों की परिणिति होनी चाहिए। वहीं जिलाधिकारी संजय कुमार ने भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें मेरी डिसिल्वा, धरमा देवी, वैष्णवी यादव, श्रेया सिंह, तान्या ढल, अल्का भटनागर, नीलम राणा, शशि तिवारी, डॉ. अमिता गुप्ता और दुजी अम्मा समेत 45 समूह सखियां शामिल रहीं।
विज्ञापन


 गुफ्तगू संस्था की ओर से निराला सभागार में 11 महिला साहित्यकारों को ‘सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान’ से नवाजा गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद मेयर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सम्मान आरक्षण से नहीं बल्कि उनके काम से होना चाहिए। मुख्य अतिथि सुधाकर अदीब ने चित्रा देसाई, अर्चना पांडेय, डॉ. तारा गुप्ता, निवेदिता श्रीवास्तव, तलत परवीन, सुधा आदेश, तनु श्रीवास्तव, अनुराधा चंदेल, स्नेहा पांडेय, शबीहा खातून और रुचि श्रीवास्तव को सम्मानित किया। इतिहासकार प्रो. लाल बहादुर वर्मा ने कहा कि महिलाओं का वास्तव में सम्मान तब होगा, जब उन्हें घर में भी सम्मान प्राप्त हो। इस मौके पर संस्था की महिला विशेषांक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। महिला रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संचालन इम्तियाज अहमद गाजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएफआई समेत विभिन्न संगठनों की ओर से दमन के खिलाफ बेखौफ आजादी पर केंद्रित आजादी मार्च निकाला गया। जिसमें जातिवाद से आजादी, अशिक्षा से आजादी, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए। मार्च प्रयाग संगीत समिति के सामने से होते हुए शहीद लाल पद्मधर प्रतिमा के सामने समाप्त हुई। अपना दल की मधु पटेल की अगुवाई में  केपीयूसी से आजाद पार्क तक मार्च निकाला गया। जिसमें महिलाओं को अपने अधिकार, सम्मान और ताकत पहचानने के लिए प्रेरित किया गया। मार्च में उर्मिला देवी, संतोष तिवारी, रश्मि सरोज, लालचंद्र कुशवाहा, संगीता कुशवाहा, प्रीति, शशि सिंह आदि मौजूद रहीं। मुक्ति वेलफेयर एसोसिएशन और मानव जागरूकता कल्याण समिति की ओर से सुभाष चौराहे से रैली निकाली गई। इससे पूर्व कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष कांति पांडेय को सम्मानित किया गया। गुलाबी गैंग की महिलाआें ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। नुक्कड़ नाटक भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा शुक्ला ने किया।
 
आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने आजाद पार्क में ‘महिलाओं पर बढ़ते अपराध के खिलाफ संघर्ष को मजबूत कीजिए’ के संदेश के साथ लोगों को बैज लगाकर पर्चे बांटे। संस्था अध्यक्ष रश्मि मालवीय की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। गार्गी महिला वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नैनी में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। समिति सचिव डॉ. वंदना ने कहा कि नारी स्वयं में शक्ति स्वरूपा हैं। कार्यक्रम में डॉ. मंजुला अवस्थी, डॉ. कनकलता पांडेय, शोभा कश्यप, मनीषा श्रीवास्तव, डॉ. निशात खान ने विचार व्यक्त किए। मंजिल संस्था की ओर से बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास ‘भारत की बेटियां’ नाटक का मंचन किया गया। राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि रेनू वर्मा ने कहा कि महिला दिवस समाज में महिलाओं के अधिकार और उनकी वास्तविक स्थिति का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम करता है।

स्त्री मुक्ति लीग की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में विश्व महिला दिवस पर पर्चे बांटे गए। लीग सदस्य नीशू ने कहा कि विश्व महिला दिवस एक क्रांतिकारी परंपरा है, लेकिन आज केवल औपचारिकता पूरी की जाती है। अलकौसर सोसायटी की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलोपीबाग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने कविता, गीत और लघु नाटिका आदि प्रस्तुत की। प्रयाग महिला कल्याण मंडल और जागृति लेडीज क्लब की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी, चमन रावत, डॉ. अंजू गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किये।
 
भाजपा के नमामि गंगे समिति की ओर से सशक्त महिला, सशक्त भारत पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलतनया श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कमला सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। सपा की महिला शाखा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष मंजू यादव ने दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या को रोकने की अपील की। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनीता कुशवाहा ने समाज सेविका राधा रानी पांडेय और रामशिला पटेल को सम्मानित किया। अपना दल के कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चंद्रबली सिंह पटेल ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक महिलाएं ही समाज और राष्ट्र को मजबूत कर सकती हैं। हिंदुस्तान पीपुल्स पार्टी ने संकल्प दिवस के रूप में विश्व महिला दिवस मनाया।

गंगागुरुकुलम स्कूल में नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित समूह गीत, कविता, नाटक का आयोजन किया गया। विद्यालय सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता ने अपराजिता पुस्तक का विमोचन किया। कहा कि समाज में महिलाओं को उचित सम्मान मिलेगा तभी समाज, देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान सलाद और हस्तशिल्प प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल अल्पना डे और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। गर्ल्स हाई स्कूल में कार्यक्रम ईश वंदना और बाइबिल पाठ से हुआ। छात्रा उमा झवेरी ने महिलाओं की नि:स्वार्थ सेवा व कर्तव्य निष्ठा पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल रेव्ह. डॉ. विनीता इसुवियस ने समाज में महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से लाइब्रेरी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष राधाकांत ओझा और महासचिव अशोक कुमार ने महिला न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, रंजना पांड्या और विजय लक्ष्मी को स्मृति चिन्ह, शॉल देकर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद न्यायमूर्ति वीके शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में एसोसिएशन की पूर्व महिला पदाधिकारियों अंजना सिंह देवल, अंजू श्रीवास्तव, आशा भारती, हिम कन्या श्रीवास्तव, करुणा चतुर्वेदी, अनुराधा सुंदरम, रोली कौसर, नसरीन असलम, रचना दूबे, रीमा गुप्ता, रीता कुमारी, सारिका शर्मा, साधना उपाध्याय, कमला सिंह, ममता सिंह, पुष्पा सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, विनीता जायसवाल, सुनीता जैन, स्वर्णलता सुमन, ताहिरा शबनम, उत्तरा शर्मा, विभा श्रीवास्तव, स्वाती अग्रवाल, अर्चना सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव जनार्दन यादव समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। वहीं जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सचिव अमितवीर सिंह ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। शिखा श्रीवास्तव ने भी विधिक जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed