फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PM Modi will do Bhoomi for Ram temple in Ayodhya with the water of Sangam

संगम के जल से अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे पीएम मोदी

Mon, 20 Jul 2020 05:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will do Bhoomi for Ram temple in Ayodhya with the water of Sangam
राम मंदिर - फोटो : self

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तिथि तय होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को तय करेंगे।

विज्ञापन


भूमि पूजन के दौरान प्रयागराज में गंगा यमुना के संगम का पवित्र जल भी अयोध्या ले जाया जाएगा। इस जल से प्रधानमंत्री मोदी वहां पूजन अर्चन करेंगे। एक-दो दिन में तय हो जाएगा कि प्रयागराज से संगम का जल लेकर विश्व हिंदू परिषद का कौन पदाधिकारी अयोध्या लेकर उसे जाएगा।

विज्ञापन

PM Modi will do Bhoomi for Ram temple in Ayodhya with the water of Sangam
विहिप का राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में प्रधानमंत्री मोदी ताम्र कलश स्थापित करेंगे। मंदिर की नींव पूजन में प्रयुक्त होने वाले ताम्र कलश में वैदिक रीति के मुताबिक संगम के जल के अलावा गंगा जल के साथ सभी तीर्थों के जल, सर्वऔषधि, पंच रत्न, जिनमें- हीरा, पन्ना, माणिक, सोना और पीतल रखे जाएंगे।

विज्ञापन

PM Modi will do Bhoomi for Ram temple in Ayodhya with the water of Sangam
फाईल फोटो - फोटो : Social Media

यहां वैदिक वास्तु पूजन और विधान के अनुसार कलश स्थापित करने के बाद नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता और पूर्णा नाम की पांच ईंटों/ शिलाओं की पूजा की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी बताते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं जो कि भूमि पूजन की वजह से ऐतिहासिक तिथि में शुमार होने जा रहा है।

भूमि पूजन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज से भूमि पूजन के लिए संगम का जल लेकर कौन जाएगा यह एक दो दिन में तय हो जाएगा।

विज्ञापन

PM Modi will do Bhoomi for Ram temple in Ayodhya with the water of Sangam
प्रतीकात्मक तस्वीर

वेद पाठी बटुकों को भी अयोध्या बुलाने की तैयारी

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को भगवान श्री राम के जन्म के अभिजित मुहूर्त में होना तय है। बताया जा रहा है कि इस भूमि पूजन के दौरान विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल द्वारा विभिन्न स्थानों पर खोले गए वेद वेद विद्यालय मैं शिक्षा ले रहे वेद पाठी बटुको को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है। यह वेद बटुक प्रयागराज से जाएंगे या अयोध्या से क्या अभी तय नहीं है। लेकिन स्वर्गीय सिंघल द्वारा खोले गए वेद विद्यालय जिनका अब विश्व हिंदू परिषद संचालन कर रहा है उसके पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह वेद पाठी बटु को को तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed