फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Now Allahabad will be the Prayagraj, cm declares

कुंभ मेले की तैयारियों की सीएम योगी ने दी जानकारी, बोले- इलाहाबाद अब प्रयागराज नाम से जाना जाएगा

Sun, 14 Oct 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 14 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now Allahabad will be the Prayagraj, cm declares
योगी

कुंभ मेले की तैयारियों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2019 कुंभ के लिए तैयारियां सही चली रही हैं, 30 नवंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि वहां करीब 1,22,000 टॉयलेट लगाए जाएंगे, स्वच्छ भारत को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अब इलाहाबाद को प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कुंभ से पहले ही इलाहाबाद को प्रयागराज बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को कुंभ मेला मार्गदर्शक मंडल की बैठक में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने का रास्ता साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में नाम बदलने के लिए दिए गए प्रस्ताव पर राज्यपाल रामनाईक ने भी सहमति जता दी थी। वहीं इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने की योगी की घोषणा के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है।

समाजवादी पार्टी ने सीएम योगी की इस घोषणा का विरोध किया है। विरोधस्वरूप समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी के काफिले में घुस कर काला झंडा दिखाया। यह घटना उस वक़्त हुई जब योगी कुंभ विकास कार्यों का जायजा लेने अरैल घाट जा रहे थे। 

इससे पहले योगी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगले साल होने वाले कुंभ की तैयारियां संतोषजनक तरीके से चल रही हैं। सरकार सारे काम 30 नवंबर से पहले पूरे कर लेगी।

योगी ने कहा कि कुंभ के लिए 1 लाख 22 हजार शौचालय तैयार किए जाएंगे, हम कुंभ के दौरान लोगों को स्वच्छ भारत का संदेश देना चाहते हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि मेला प्राधिकरण का नाम पहले ही प्रयागराज के नाम पर हो चुका है। बहुत जल्द इलाहाबाद जिले का नाम प्रयागराज होगा।

बैठक में कुंभ के मद्देनजर हो रहे स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। अफसरों ने इसका प्रस्तुतीकरण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि  इस भव्य और दिव्य कुंभ को पूरी दुनिया देखेगी।

इसके लिए 2446 करोड़ रुपये की 643 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। हर कार्य के पूरा होने की अवधि भी तय कर दी गई है। बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

विरोध के स्वर

फूलपुर के सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के निर्णय पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि पूरी दुनिया इसे इलाहाबाद के नाम से जानती है लेकिन विकास,कानून व्यवस्था समेत हर मोर्चा पर फेल भाजपा सरकार अब जिले का नाम बदलकर लोगों को गुमराह करना चाहती है। उनका यह भी कहना था कि वह शहर में हुई बेतरतीब खुदाई, शहरियों की परेशानी, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को उजाड़े जाने का मुद्दा उठाना चाहते थे लेकिन बैठक में किसी को बोलने ही नहीं दिया गया।

कुंभ में देश के 6 लाख गांव और 192 देश के अतिथियों को न्योता

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि देश के छह लाख गांव और 192 देश के अतिथियों को कुंभ में आने का न्योता दिया जा रहा है। कुंभ के दौरान कई ऐसे रास्ते खोले जाएंगे जो आज तक आम लोगों के लिए नही खुलते थे। इनकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के हाथों से सजे त्रिवेणी पुष्प को और भव्य बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed