फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Demolition over land occupation, bricks and stones moved

pratapgarh : जमीन पर कब्जे को लेकर तोड़फोड़, चले ईंट-पत्थर

Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demolition over land occupation, bricks and stones moved
नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी पर दो पक्षों में जमीनी विवाद के दौरान जुटी भीड़ को हटाती पुलिस। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर शहर में भंगवाचुंगी के पास सोमवार को तोड़फोड़ के साथ ही ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। नगर कोतवाली के भंगवाचुंगी निवासी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के अनुसार, 2008 में उसने भंगवाचुंगी में हाईवे पर एक जमीन का बैनामा लिया था।
विज्ञापन


सोमवार को इस जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने पहुंच गए। जमीन पर बने धर्मकांटा में तोड़फोड़ करने के साथ कुछ लोग मारपीट करने लगे। ईंट-पत्थर फेंकने के साथ ही सीसीटीवी और दीवार तोड़ दी। कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण भी अराजकतत्वों ने लूट लिए। बवाल की सूचना पर भंगवाचुंगी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की ओर से कोर्ट के आदेश का हवाला देकर कब्जा करने की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने दोनों पक्षों को नगर कोतवाली में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में भी करने लगे विवाद
कोतवाली में सीओ सहित नगर कोतवाली पुलिस टीम दोनों पक्षों की बातें सुन रही थी। इस बीच दोनों पक्षों में दोबारा विवाद की नौबत आ गई। नाराज सीओ व नगर कोतवाल ने दोनों पक्षों को फटकार लगाई। तब जाकर लोग शांत हुए। देर शाम तक नगर कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा था। दोनों पक्ष केस दर्ज कराने की बात कहते रहे।
 

नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी पर  जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुए पथराव के बाद बिखरे ईट पत्थर। संवा?

नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी पर जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुए पथराव के बाद बिखरे ईट पत्थर। संवा?- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed