फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   constable GD recruitment exam will be held in 13 languages For the first time

Prayagraj: कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा में हुआ बदलाव, पहली बार हिंदी-अंग्रेजी के अलावा 13 भाषाओं में एग्जाम

Wed, 14 Feb 2024 12:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

कांस्टेबलों की भर्ती के लिए कांस्टेबल जीडी परीक्षा पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
constable GD recruitment exam will be held in 13 languages For the first time
SSC GD Constable - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से करने वाला है। परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही पहली बार परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 भाषाओं में होने वाली है। अभी तक यह परीक्षा दो भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाती थी। लेकिन इस बार उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पहली बार परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी, 1, 5, 6, 7, 11 और 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश के इन सेंटरों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन


एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, उड़िया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed