{"_id":"617aea2f510cd46f671cdbab","slug":"bus-trampled-on-the-elderly-returning-from-congress-s-pledge-rally-allahabad-news-ald31926813","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में हादसा : कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली से लौट रहे बुजुर्ग को बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में हादसा : कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली से लौट रहे बुजुर्ग को बस ने रौंदा
Fri, 29 Oct 2021 04:23 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुुधवार को शहर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में शामिल होने के बाद घर लौट रहे कार्यकर्ता अमरनाथ शर्मा (75) को बस ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के चंदईयापुर निवासी अमरनाथ शर्मा (75) कांग्रेस कार्यकता थे। वह बुधवार को पार्टी की प्रतिज्ञा रैली में शामिल होने के लिए आशापुर के रामनरेश यादव के साथ शहर आए थे। रैली में शामिल होने के बाद वह शाम को प्राइवेट बस से घर लौट रहे थे। लोकापुर बाजार के पास बस रुकने पर वह उतर रहे थे। तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी। धक्का लगने से वह बस के नीचे आ गए और पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने परिजनों को खबर देते हुए शव घर पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बेटी अपनी ससुराल में रहती है। बेटा रामआसरे, राजेश शर्मा व घनश्याम शर्मा मुंबई में रहते हैं। पत्नी की मौत के बाद अमरनाथ शर्मा घर में अकेले रहते थे। मृतक के चचेरे भाई जयंतीलाल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।