फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad News ›   buldozer

अतिक्रमण अभियान से दुकानदारों में दहशत

Wed, 09 Mar 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 09 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
buldozer
अ‌त‌िक्रमण अ‌भ‌ियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
हाईकोर्ट के बहाने ही सही, नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने पिछले तीन-चार दिनों में जिस तरह हाईकोर्ट के आसपास अतिक्रमण अभियान चलाया है, वैसा लगातार चले तो रोड पटरी पर कब्जा करने की कोई हिम्मत न करे। लगातार चल रहे अतिक्रमण अभियान से दुकानदारों में भी दहशत है। मंगलवार को निगम और पुलिस के नेतृत्व में सरोजनी नायडू मार्ग सहित महाराणा प्रताप चौराहा से पुलिस लाइंस होकर कचहरी, लक्ष्मी चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, फोरमैन वीके खरे एवं अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम के दस्ते ने सुबह सरोजनी नायडू मार्ग पर कार्रवाई शुरू की। यहां पत्थर गिरजाघर से जीपीओ होकर थार्नहिल रोड क्रासिंग तक रोड पटरी पर आवंटित पक्की गुमटी के आगे फिर से बनाई गई भट्टियां ध्वस्त की गईं। इस बीच एसपी सिटी और सीओ ने दस्ते को तत्काल महाराणा प्रताप चौराहा बुलाया। यहां से अभियान शुरू कर पुलिस लाइंस, एसबीआई के सामने रोड पटरी पर गुमटी-ठेले तोड़ते हुए दस्ते ने आनंद हॉस्पिटल चौराहा, मेरी ल्यूकस स्कूल, कचहरी चौराहा होकर लक्ष्मी चौराहा तक पटरी पर लगी सभी दुकानें जमींदोज कर दीं।
विज्ञापन


अचानक हुई कार्रवाई में पटरी दुकानदारों को सामान समेटने का भी मौका नहीं मिला। इस दौरान 57 गुमटी-ठेले तोड़ने के साथ भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया, जबकि पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ रोड पटरी और सड़क से बड़ी मात्रा में मलबा भी हटाया गया। शाम को हाईकोर्ट के बगल स्थित शम्भू बैरक और एजी ऑफिस के आसपास से मलबा, कूड़ा आदि हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed