फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   saraffa

हम सराफा कारोबारियों के साथ : घनश्याम

Sun, 06 Mar 2016 01:28 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 06 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
saraffa
सराफा हड़ताल - फोटो : अलीगढ़/ब्यूराो
मेडिकल रोड  स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से मुखातिब गर्ग ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधियों को वारदात करने का लाइसेंस मिल गया है। इसी कारण से व्यापारियों के साथ लगातार लूट, छिनैती, हत्या जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं। परेशान व्यापारियों पर लगातार टैक्स का बोझ लादा जा रहा है। इन सबके विरोध में 13 मार्च को बरेली में होने वाले प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन में व्यापारियों की आवाज एकजुट होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर शीपू सर्राफ को अलीगढ़ मंडल का अध्यक्ष, सौरभ शर्मा को युवा मंडल अध्यक्ष तथा सचेंद्र सिंह को युवा मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के दौरे पर निकले प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने पांच मांगों पर कहा कि प्रदेश में व्यापारी सुरक्षा सेल का गठन किया जाए। 60 वर्ष से ऊपर के रजिस्टर्ड व्यापारियों के लिये पेंशन योजना लागू हो, रजिस्टर्ड व्यापारी की जीवन दुर्घटना बीमा की राशि पांच से बढ़ाकर दस लाख रुपये हो, स्टाक का बीमा कराया जाए, बढ़ी विद्युत दरें कम की जाएं तथा सुरक्षा के लिये प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि वर्मा स्वर्णकार, प्रांतीय संगठन मंत्री सुदर्शन लाल, रतनदेव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रिंस, ठाकुर अमर प्रताप सिंह, नूर उल अमीन, तारिक जमाल शमसी, आमिर सिद्दीकी, सौरभ शर्मा, हिमांशु वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed