{"_id":"56e5c32b4f1c1b534a8b4568","slug":"pro-will-be-honored-with-yash-bharti-irfan-habib","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. इरफान हबीब होंगे यश भारती से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. इरफान हबीब होंगे यश भारती से सम्मानित
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Mon, 14 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर एमेरिटस प्रो. इरफान हबीब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें यह सूचना प्रदेश के संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने फोन पर दी है। 11 लाख रुपये का यह पुरस्कार उन्हें 21 मार्च को दिया जाएगा।
एएमयू के प्रोफेसर एमेरिटस प्रो. इरफान हबीब ने रविवार को अमर उजाला से बताया कि दो दिन पहले संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने फोन कर यश भारती सम्मान दिए जाने की जानकारी दी। यह सम्मान 21 मार्च को एक कार्यक्रम में दिया जाएगा। यह भी बताया गया कि विस्तृत जानकारी उन्हें जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर देश-विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। मध्यकालीन इतिहास के विशेषज्ञ प्रो. इरफान हबीब को भारत सरकार वर्ष 2005 में पद्मभूषण से सम्मानित कर चुकी है।