फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hail and rain damage to crops

ओलावृष्टि और बारिश से फसल बर्बाद

Sun, 13 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hail and rain damage to crops
िपसावा के पलसेड़ा गांव में ओलावृष्टि से खेतों में िबछी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
शुक्रवार को आई तेज आंधी और ओले पड़ने से कई गांवों के किसानों की फसल नष्ट हो गई है। सबसे अधिक नुकसान पिसावा क्षेत्र में हुआ है, जहां पर कई गांव ओलावृष्टि की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ चंडौस, टप्पल, खैर, जट्टारी, गभाना  समेत कई इलाकों में फसल का नुकसान हुआ है। शनिवार को किसानों की फसल बर्बाद होने को लेकर बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने प्रभारी डीएम और एडीएम सिटी से मुलाकात कर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के सर्वे की मांग की है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को ओलावृष्टि और आंधी आने के कारण पिसावा क्षेत्र के गांव मढ़ा, भड़ियका, जलालपुर, पलसेड़ा बसेरा शादीपुर आदि के किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। टप्पल के गांव उटासनी, जट्टारी के गांव सालपुर में फसलों का भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ गभाना, खैर और आसपास के कई गांवों में किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजावलगढ़ के रिटायर्ड बीडीओ चौधरी किरण पाल ने बताया कि किसान का पूर्ण रूप से नुकसान हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण किसान को हर साल कोई न कोई परेशानी झेलना पड़ रही है। अब किसान भुखमरी की कगार पर है।   
पिसावा की प्रधान शिखा गुप्ता ने बताया कि किसान की पिछले साल भी फसल बर्बाद हो गई और इस साल फसल बर्बाद हुई। किसानों  का मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।


गौरतलब है कि इस मौसम में ओलावृष्टि और बारिश होने के कारण किसानों की गेहूं की पैदावार में कमी आई और सरसों के दागी हो जाने के कारण भाव कर मिलेंगे। इसके साथ आलू की फसल का भी काफी नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed