फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ टाइगर्स ने अलीगढ़ स्पार्टन्स को 6 रन से हराया

अलीगढ़ टाइगर्स ने अलीगढ़ स्पार्टन्स को 6 रन से हराया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ टाइगर्स ने अलीगढ़ स्पार्टन्स को 6 रन से हराया
मैन ऑफ द मैच बने मानस सक्सेना। - फोटो : Amar Ujala
 सब हेड
विज्ञापन
मानस ने 6 विकेट  चटकाए, बने मैन ऑफ द मैच  अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा मेमोरियल अंडर-14 वनडे सीरीज में अलीगढ़ टाइगर्स ने अलीगढ़ स्पार्टन्स को रोमांचक मैच में 6 रन से हरा दिया। टाइगर्स के कप्तान सचिन भारती ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्पार्टन्स के 9 वर्षीय गेंदबाज मानस सक्सेना की घातक गेंदबाजी के आगे टाइगर्स के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पूरी टीम 18 ओवर में मात्र 67 रन पर सिमट गई।  लकी कुमार ने 22 रन की पारी खेली। मानस ने 3 ओवर में 4 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उत्कर्ष जादौन ने 2 विकेट झटके। जवाब में स्पार्टन्स की टीम भी बिखर गई। पूरी टीम 17 ओवर में 61 रन पर सिमट गई।  यथार्थ अग्रवाल ने नाबाद 17 रन बनाए। कप्तान पीयूष गुप्ता ने 12 रन की पारी खेली। टाइगर्स के सचिन भारती ने 3 विकेट,  मनुराज जाधव और उत्कर्ष गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। मानस सक्सेना को मैन ऑफ द मैच, यथार्थ अग्रवाल को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया  अरमान भारद्वाज को शानदार कैच पकड़ने के लिए सम्मानित किया गया। मैच में अंपायरिंग लक्ष्य जैन व अनमोल वार्ष्णेय ने की। स्कोरिंग कुशाल गंभीर ने की। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को बैग भेंट किये गए।
विज्ञापन
एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय जैन, नरेश कुमार, विकास सक्सेना, अजय शर्मा,  मोहन वार्ष्णेय, विशाल सक्सेना, ईश्वरी राठौर, प्रशांत माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ टाइगर्स ने अलीगढ़ स्पार्टन्स को 6 रन से हराया
NA - फोटो : Amar Ujala
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed