{"_id":"f5d844b8-5b9f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-yadav-will-participate-in-last-ceremony-of-delhi-gangrape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया की तेरहवीं में शामिल हुए अखिलेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया की तेरहवीं में शामिल हुए अखिलेश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगेरेप की शिकार बहादुर बिटिया की तेरहवीं में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में अधिक समय तक नहीं ठहरे।
विज्ञापन
वे पीड़िता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और थोड़ी ही देर में वहां से चल दिए। जैसा की पहले उम्मीद जताई गई थी की मुख्यमंत्री गांव के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे लेकिन ऐसा नही हुआ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बलिया में गैंगरेप पीड़िता के पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम के आने की सूचना बाद से खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों को उम्मीद थी की सीएम जिले के इस सबसे पिछड़े गांव के विकास के लिए घोषणाएं कर सकते हैं लेकिन ऐसी कोई घोषणा न होने से ग्रामाणों में मायूसी देखी गई।
विज्ञापन