{"_id":"56e4772e4f1c1bea7a8b4598","slug":"without-fee-submission-university-student-will-not-be-able-to-take-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस न देने वाले कालेज के विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस न देने वाले कालेज के विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा
अमर उजाला
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
फीस न देने वाले कालेज के विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने बकाएदार कालेजों से फीस लेने के लिए सख्ती कर दी है। कालेजों को उनकी लॉग इन-आईडी पर नोटिस भेजा गया है। इन्हें फीस भरने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है। ऐसा न करने पर उनके विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
करीब 300 कालेजों पर विश्वविद्यालय का 85 करोड़ रुपये बकाया है। अधिकांश कालेज मैनपुरी, एटा, इटावा, फीरोजाबाद जिले के हैं। इन कालेजों ने 2015-16 सेशन की परीक्षा फीस नहीं जमा की है। इनकी बिना शुल्क लिए ही परीक्षाएं कराई जा रही थीं। कर्मचारियों के विरोध के चलते 11 मार्च से होने वाली परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि फीस मिलने के बाद ही इनके विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी।
14 कालेज पहले ही कर दिए बाहर
2014-15 सेशन की परीक्षा फीस न देने वाले 14 कालेजों को परीक्षा से बाहर रखा गया है। इन पर साढे़ तीन करोड़ रुपये फीस बाकी है। फीस जमा करने का दबाव बनाने पर ही परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी कालेज संचालक ओमेंद्र यादव इन दिनों जेल में है।