फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police told to IG, chain loot crime was zero in agra

चेन लूट पर पुलिस का सफेद झूठ

Thu, 10 Mar 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 10 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
police told to IG, chain loot crime was zero in agra
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
दो महीनों में शहर में चेन स्नेचिंग की एक भी वारदात नहीं हुई है... आपका चौंकना लाजिमी है। लेकिन पुलिस का रिकार्ड यही सफेद झूठ बोल रहा है। आईजी क्राइम को भेजे गए अपराध के आंकड़ों में चेन स्नेचिंग के कॉलम में जनवरी में भी शून्य लिखा गया और फरवरी में भी। यह झूठ पहली मर्तबा नहीं है।
विज्ञापन

पिछले साल घटनाएं 50 से ज्यादा रहीं लेकिन कानूनी पन्नों पर सिर्फ नौ ही दर्ज हो पाईं। इसी से समझा जा सकता है कि शहर में खौफ बनकर घूम रहे चेन लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस कितनी गंभीर है? दो महीनों में दर्ज अपराध में डकैती एक, लूट 16, हत्या 22, दुराचार नौ, छेड़छाड़ तीन, शीलभंग 48 और चेन स्नेचिंग शून्य है। चेन स्नेचिंग को अलग से कॉलम इसलिए दिया गया क्योंकि यह अलग किस्म का अपराध है।
विज्ञापन

इसके आंकड़ों के जरिए न केवल इसकी गंभीरता समझी जाती है बल्कि इसे रोकने के लिए काम भी करना होता है। लेकिन जब कोई घटना दर्ज ही नहीं है, तो जाहिर है रोकने के प्रयास भी शून्य ही होंगे। पुलिस अधिकारियों की दलील है कि चेन स्नेचिंग को लूट में दर्ज किया जा रहा है लेकिन सवाल यह है कि फिर लूट किसमें दर्ज की जा रही है? क्योंकि दो महीनों में जितनी लूट हुई हैं, रिकार्ड में उससे कम ही हैं। वैसे भी कुल लूट 16 दर्ज हैं जबकि चेन 30 से ज्यादा लुट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गिरोह हैं सक्रिय
घटनाओं से पता चलता है कि चेन स्नेचिंग में पिछले दो महीनों से शहर में तीन गिरोह सक्रिय हैं। एक काले रंग की बाइक पर है, दूसरा सफेद पर और तीसरा लाल पर। तीनों में बदमाशों का हुलिया अलग-अलग है। बदमाशों की उम्र 20 से 30 साल है।

ऐसा नहीं है कि चेन स्नेचिंग दर्ज नहीं की जा रही। दरअसल, पुलिस गलती से चेन स्नेचिंग को लूट में दर्ज कर रही है। चेन लुटेरों के गिरोह भी पकड़े गए हैं - डा. प्रीतिंदर सिंह (एसएसपी)

लूट की घटनाएं
दो मार्च : ताजमहल देखकर होटल लौट रही बंगलूरू की पर्यटक से फतेहाबाद रोड पर चेन लूट ली। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गईं थीं।
चार मार्च: कमला नगर में बाइक सवार बदमाशों ने शू मैटेरियल व्यापारी की पत्नी से चेन लूट ली।
26 फरवरी : माल रोड पर अधिवक्ता केडी शर्मा के बेटे आदर्श कृष्ण भारद्वाज से मोबाइल लूटा गया। पुलिस ने सूचना देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में अधिवक्ताओं ने एसएसपी से शिकायत की। तब कहीं रिपोर्ट दर्ज हुई।

26 फरवरी : प्रताप पुरा पर बाइक सवार लुटेरों ने पार्षद सत्यप्रकाश की पत्नी सुनीता से चेन लूट ली। चेन खींचने से दोनों बाइक सहित गिर गए। इसमें वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed