{"_id":"56e70a634f1c1b0a138b4587","slug":"metropolitan-bus-conductor-beaten-ruckus-at-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर बस के कंडक्टर को पीटा, थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महानगर बस के कंडक्टर को पीटा, थाने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस परिचालक
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान टाकीज से आगरा कैंट जा रही महानगर बस में चार-पांच छात्रों ने टिकट मांगने पर कंडक्टर पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। आरोप है कि ढाई हजार रुपये भी छीन ले गए। साईं की तकिया पर बस को रोका गया तो हमलावर भाग निकले। महानगर बस के चालक, परिचालकों ने घटना के विरोध में थाना रकाबगंज में हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर लेकर मेडिकल कराया।
सोमवार दोपहर डेढ़ बजे महानगर बस भगवान टाकीज से सवारियां लेकर आगरा कैंट के लिए चली थी। कंडक्टर नगला परसोती निवासी हेमती नंदन ने बताया कि बस में अकसर ही पांच-छह छात्र राजा मंडी से सवार होते हैं। वे कैंट तक जाते हैं मगर टिकट नहीं खरीदते। उन्होंने लड़कों को टोका तो उन्होंने हेमती नंदन की लात घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोप है कि वे ढाई हजार रुपये भी लूट ले गए। अन्य सवारियों ने भी बीच बचाव नहीं कराया। चालक अनिल कुमार ने बीच बचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी बदसलूकी कर दी। साईं का तकिया चौराहे पर युवक मारपीट कर भाग निकले। चालक ने ईदगाह बस स्टैंड पहुंचकर महानगर बस के चालक, परिचालकों को जानकारी दी। घटना से रोडवेज कर्मियों में आक्रोश फैल गया। सभी थाने पहुंचे मगर दो घंटे तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार कर्मचारियों ने थाने पर हंगामा शुरू कर दिया, तब जाकर थाना रकाबगंज में अज्ञात लड़कों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर रकाबगंज ने कहा है कि हमलावरों की तलाश की जाएगी। वे एक कालेज के छात्र बताए गए हैं।