फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guard missing, family went DRM office

लापता गार्ड के घरवालों ने घेरा डीआरएम दफ्तर

Tue, 15 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Guard missing, family went DRM office
चाौकीदार के पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला आगरा
गुड्स ट्रेन से लापता हुए गार्ड वेदराम का दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। गार्ड के घरवालों और अन्य लोगों ने सोमवार को डीआरएम दफ्तर का घेराव किया। सुरक्षाकर्र्मियों ने उनसे अभद्रता की तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। बाद में डीआरएम ने गार्ड की पत्नी और बेटों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उधर, गार्ड की तलाश में पूरा रेलवे ट्रैक छान लिया गया है, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बता दें, आगरा कैंट स्टेशन से झांसी जा रही गुड्स ट्रेन में शनिवार शाम को मीना नगर, कोसीकलां (मथुरा) निवासी गार्ड वेदराम ड्यूटी पर थे। ग्वालियर के सिथोली स्टेशन पर ड्राइवर को वह केबिन मेें नहीं मिले तो उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सिथोली में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। वेदराम की पत्नी हरवती देवी, दोनों बेटे मनोज व रवि 40-50 अन्य लोगों के साथ सोमवार को डीआरएम दफ्तर पहुंचे। गार्ड के भाई राजेंद्र सिंह नादर्न रेलवे में कर्मचारी हैं। उनका आरोप है कि झांसी मंडल के रेल अफसरों ने उनकी सुनवाई नहीं की। जब वे आगरा कैंट स्थित डीआरएम दफ्तर पहुंचे तो यहां के डीआरएम ने भी मिलने का समय नहीं दिया। उल्टा सुरक्षाकर्मियों ने उनसे अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख डीआरएम ने गार्ड के घरवालों से मुलाकात की। उन्हें आश्वस्त किया कि गार्ड की तलाश के लिए जीआरपी व आरपीएफ लगी है। ग्वालियर पुलिस के एसएसपी की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने झांसी मंडल के अफसरों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed