फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gokshi in morning, loot late evening

गोकशी अल सुबह, सराफ लूट देर शाम

Sat, 12 Mar 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 12 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gokshi in morning, loot late evening
साइबर क्राइम - फोटो : demo pic
वेब बेस्ड क्राइम मैपिंग अपराध के लिए बदनाम इलाकों की जानकारी देने के साथ ही वारदात समय का ब्योरा भी देगा। नक्शों पर दर्ज होगा कि किस इलाके में कौन सा अपराध किस समय होता है। पिछले तीन साल के अपराधिक रिकार्ड से पता चलता है कि शहर में गोकशी अल सुबह चार से पांच बजे होती है।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों के साथ लूट की वारदात देर शाम सात से आठ बजे के बीच होती हैं। चेन लुटेरे शाम पांच से छह ज्यादा सक्रिय रहते हैं। सराफों से पिछले तीन सालों में लूट की 50 से अधिक वारदात हैं। इनमें 15 रविवार को हुई हैं। 30 घटनाओं का समय देर शाम का रहा है। गौर से देखें तो सराफों को तब लूटा गया है जब वे प्रतिष्ठान बंद करके घर जा रहे होते   हैं।
विज्ञापन


बदमाश जानते हैं कि सराफ कैश को प्रतिष्ठान पर नहीं छोड़ते हैं। कई तो कीमती जेवरात भी रात को घर पर ले जाते हैं। चांदी लूट मथुरा, एटा और दिल्ली के रास्तों पर हुई है। जनपद में सबसे ज्यादा घटनाएं एत्मादपुर में हुई हैं। इनमें हाथरस के गिरोह शामिल पाए गए हैं। एत्मादपुर से हाथरस की सीमा लगती है। बता दें, वेब बेस्ट क्राइम मैपिंग आगरा जोन में एक अप्रैल से लागू की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं गोकशी के अड्डे
आगरा। तेलीपाड़ा, सैयदपाड़ा, सराय ख्वाजा, हमीद नगर गड्ढा, पक्की सराय, शहीद नगर, ताजगंज, देवरी रोड , तोपखाना, ढोलीखार, मंटोला, बोदला, ट्रांस यमुना, टेढ़ी बगिया, इस्लामनगर समेत शहर में 30-35 अड्डे हैं।


गश्त में मिलेगी मदद
अपराध की टाइमिंग का सही पता चलने पर पुलिस के लिए गश्त का प्लान करना आसान होगा। जिस इलाके में जिस समय कोई अपराध ज्यादा होता है, उसी समय गश्त कराई जा सकेगी।

अलर्ट
- सराफों से लूट की आधी से ज्यादा वारदात रविवार को हुई हैं।
- वाहन चोरी की घटनाएं मैरिज होम के बाहर भी खूब हुई हैं।
- चेन स्नेचिंग शाम को ज्यादा, इस समय महिलाएं कालोनियों में घूमती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed