फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullion traders march with black blindfold

काली पट्टी बांध सराफा व्यापारियों का मार्च

Sun, 13 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders march with black  blindfold
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला आगरा
आभूषणों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को सराफा व्यापारियों ने भाजपा विरोधी नारों के बीच एमजी रोड स्थित चांदी शोरूम पर धरना दिया और काली पट्टी, काली टोपी पहनकर भाजपा विधायक के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया के निवास तक मार्च निकाला। केंद्रीय मंत्री के न मिलने पर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने नगर निगम के सामने एमजी रोड पर आनंद अग्रवाल के चांदी शोरूम पर शनिवार को धरना दिया। इसमें विधायक जगन प्रसाद गर्ग, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल भी पहुंचे। विधायक ने बजट प्रस्ताव को निशाने पर रखते हुए व्यापारियों का भरोसा दिलाया कि एक्साइज ड्यूटी वापस होकर रहेगी। धरने के बाद सराफा व्यापारियों ने विधायक जगन प्रसाद गर्ग के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया के खंदारी स्थित निवास तक मार्च निकाला। श्री सराफा कमेटी अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के साथ विधायक ने काली टोपी और काली पट्टी पहनकर विरोध दर्ज कराया। केंद्रीय मंत्री कठेरिया के निवास पर पहुंचे सराफा व्यापारियों से मंत्री प्रतिनिधि अनिल चौधरी और प्रवक्ता शरद चौहान ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


तेरहवीं का हल्ला, भैरों बाबा का भंडारा
आगरा। नमक की मंडी में फाटक के अंदर सराफा व्यापारियों ने शनिवार को धरना दिया। फाटक के अंदर ही भंडारे की तैयारियों चलने लगीं। कुछ सराफा व्यापारियों ने फोन करके मीडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मृत्यु भोज करने और तेरहवीं करने की सूचना दी। कैमरे पहुंचे तो सराफा व्यापारियों को विरोध प्रदर्शन के इस तरीके की गंभीरता का एहसास हुआ। धरना स्थल से ही सराफा व्यापारियों ने सफाई दी कि भंडारा भैरों बाबा का है। धरने में सुनील कुमार वर्मा, राजू जौहरी, धीरेंद्र सिंह, मोहन लाल वर्मा, विक्रम वर्मा, संजय वर्मा, विकास वर्मा, अतुल मोहन वर्मा, रवि वर्मा, शेखर सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed