{"_id":"56e07ce54f1c1b42688b458b","slug":"bjp-create-strategy-for-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्यारों व गोसेवकों के बीच छिड़ी है जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्यारों व गोसेवकों के बीच छिड़ी है जंग
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने आंदोलन की सफलता के लिए बांटी गई जिम्मेदारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरुण माहौर की हत्या के मामले में 18 मार्च को प्रस्तावित ‘महाघेराव’ के लिए भाजपा व अन्य संगठनों ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने इस आंदोलन गोसेवकों और गोहत्यारों के बीच छिड़ा धर्मयुद्ध बताया।
अशोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्रशासन अरुण माहौर की हत्या के पीछे की साजिश को सामने नहीं आने देना चाहता है। कहा, प्रशासन से लड़ाई गोहत्या करने वालों की गिरफ्तारी और उन पर कड़ी कार्रवाई के लिए है। भाजपा नेता नवीन जैन ने कहा कि अरुण माहौर का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। महानगर अध्यक्ष गामा दुबे ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अधिक से अधिक से संख्या बल लाने का व्रत लेकर यहां से जाएं। बजरंग दल के सुनील पारासर ने कहा कि यह गोहत्या पर रोकने के प्रयास में जुटे एक हिंदू की हत्या है।
बैठक को विधायक जगन प्रसाद गर्ग, अंजुला माहौर, विहिप नेता राघवेंद्र, उदयभान सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री दीपक खरे ने किया। भगवान दास दक्ष, जीएस धर्मेश, ललित चतुर्वेदी, हेमंत भोजवानी, अजय जैसवाल, मंजू गुप्ता, कमल वाल्मीकि, अनिल चौधरी, राघवेंद्र मुद्गल, बांके विहारी, अनुराग चतुर्वेदी, अशोक कोटिया, सुमित उपाध्याय, अशोक चौबे, संदीप उपाध्याय, मनोज शर्मा व विहिप के दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, मदन वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
भीड़ जुटाने को यह आए सुझाव
कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग, मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में टोलियां बनाकर जनसंपर्क, मंदिरों की कमेटियों, सामाजिक संगठनों और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम के जरिए घर-घर संपर्क करने का सुझाव दिया। हालांकि पदाधिकारियों ने सुझाव सुने कम, थोपे ज्यादा। तमाम को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया। तय हुआ कि पार्षद अलग से भीड़ लाएंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक गुरुवार को होगी।