{"_id":"5cbde09dbdec22145d385731","slug":"91555947677-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना में एक घंटा बंद रहा राधारानी का श्रीजी का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना में एक घंटा बंद रहा राधारानी का श्रीजी का मंदिर
विज्ञापन
मंदिर के पट बंद होने से बाहर खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। सेवा को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद फिर सामने आ गया है। सोमवार को दूसरे पक्ष को सेवा दिलवाने के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को देख मंदिर के पट बंद कर दिए गए। मंदिर के पट सेवायतों ने एक घंटे तक बंद रखे। बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन के लौट गए।
10 दिन पहले भी सेवायतों ने विवाद के चलते मंदिर के पट एक घंटे के लिए बंद कर दिए थे। दरअसल राधारानी मंदिर सेवायत स्व. हरवंश गोस्वामी की दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी गुलाब देवी के परिवारीजनों और दूसरी पत्नी माया देवी के बीच सेवा बंटवारे का विवाद सिविल जज छाता कोर्ट में विचाराधीन है।
सोमवार को सिविल कोर्ट के आदेश में माया देवी की स्टे को खारिज कर दिया गया। इस आदेश के आने के बाद एसडीएम गोवर्धन व थाना प्रभारी मय फ़ोर्स श्रीजी मंदिर गुलाब देवी पक्ष रासबिहारी गोस्वामी, देवेश गोस्वामी को सेवा दिलवाने पहुंचे। पुलिस के मंदिर में आने की खबर मिलते ही माया देवी पक्ष के सेवायत भगवानदास गोस्वामी, हेमंत गोस्वामी ने पट बन्द कर दिए।
विज्ञापन
यह देख मौजूद अधिकारी सेवायतों पर पट खोलने के लिए दबाव डालने लगे, मगर सेवायतों ने सेवा दूसरे पक्ष को नहीं दिलाने का आश्वासन मिलने पर ही मंदिर खोलने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों के जाने के बाद सेवायतों ने मंदिर एक घंटे विलंब से खोला। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए लौटना पड़ा।