{"_id":"5cb49f8ebdec22146b5ed6dd","slug":"91555341198-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हत्या कर शव जलाने वाले दोनों बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की हत्या कर शव जलाने वाले दोनों बेटे गिरफ्तार
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बेटों ने गला घोंटकर पिता की हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को जला भी दिया था। छाता पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार करके यह खुलासा किया है। सात बीघा जमीन के लिए बेटों ने पिता को मार दिया था।
कोतवाली छाता के चंदुपुरी निवासी देवो पंडित (60) पुत्र राधारमण शर्मा की बेटी अंजू ने 14 अप्रैल को अपने दो सगे भाइयों सुनील और विक्रम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों बेटों ने पिता की 12 अप्रैल को हत्या करने के बाद शव को खेतों पर जला दिया था।
पिता दोनों बेटों से अलग गोवर्धन मार्ग रेलवे फाटक के पास खेतों पर बनी कोठरी में रह रहा था। छाता पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 12 अप्रैल को पिता की हत्या करके शव को जला भी दिया गया था। बहन अंजू ने पूछा तो उसे दोनों भाई गुमराह करते रहे। खेत पर जाकर अंजू ने हड्डियां देखीं तो दंग रह गई थी और पुलिस को इसकी शिकायत की।