{"_id":"5c682b23bdec2273792f4aea","slug":"91550330659-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में विदा हो रही थी दुल्हन, चोर खंगाल रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में विदा हो रही थी दुल्हन, चोर खंगाल रहे थे घर
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। उधर, दुल्हन विदा हो रही थी, वहीं चोर घर को खंगाल रहे थे। हाईवे की चाणक्यपुरी कालोनी में टट्टर को उखाड़कर घर में घुसे चोर ढाई लाख रुपये का सामान और कपड़े चोरी कर ले गए। राधाकृष्ण गार्डन से गिफ्ट लेने घर आया दुल्हन का भाई घर में सामान बिखरा देख दंग रह गया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
हाईवे से सटी चाणक्यपुरी कालोनी निवासी सत्यप्रकाश शर्मा की बेटी प्रियंका की 14 फरवरी की शादी थी। पूरा परिवार हाईवे पर राधाकृष्ण गार्डन में शादी समारोह में व्यस्त था। बीच-बीच में घर पर आकर दुल्हन के भाई पीयूष शर्मा देखभाल कर रहे थे। दुल्हन का भाई रात तीन बजे देखकर गया तो सब सही था। पूरा परिवार 15 फरवरी की सुबह प्रिंयका की विदाई में जुट गया।
इसी बीच गिफ्ट लेने के लिए एक बार फिर दुल्हन का भाई घर गया। सुबह 5:30 बजे घर में घुसे पीयूष ने देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना दी तो हाईवे पुलिस ने पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई। पीयूष की माने तो दो एलईडी, होम थियेटर, बहन की साड़ियां, सामान और कपड़े आदि चोर चुरा ले गए। करीब ढाई लाख रुपये की चोरी हुई। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।