फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चीनी मिलों में घरेलू प्रयोग के सामान भी होंगे तैयार

चीनी मिलों में घरेलू प्रयोग के सामान भी होंगे तैयार

Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिलों में घरेलू प्रयोग के सामान भी होंगे तैयार
डैमो
मथुरा। अब खाली चीनी बनाने से शुगर लॉबी नहीं चल सकेगी। चीनी मिलों को घरेलू प्रयोग वाले प्रोडक्ट भी तैयार करने होंगे। चीनी से तो डिटर्जेंट भी तैयार होता है। रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले कई प्रोडक्ट बन रहे हैं। एथनॉल तैयार किया जा सकता है। बिजली बनाई जा सकती है। जब शुगर लॉबी मजबूत होगी तभी किसानों का गन्ना अच्छे दाम में खरीद सकेगी।
विज्ञापन


वृंदावन में 500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि आज शुगर लॉबी घाटे में जा रही है। उसकी वजह केवल यही है कि यह लोग चीनी बनाने पर ही निर्भर हैं। जबकि तमाम ऐसे प्रोडक्ट हैं जो चीनी से बनाए जा सकते हैं। महाराष्ट्र में कई चीनी मिलें ऐसी हैं जो एथनॉल बना रही हैं।
विज्ञापन


ब्रज का विकास सरकार की प्राथमिकता: श्रीकांत शर्मा
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ब्रज का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। यमुना को साफ करने का वादा सरकार ने किया था जिसे पूरा किया जा रहा है। ब्रज के विकास में बजट की कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान श्रीकांत शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भी यमुना को साफ करने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना यमुना के गंगा पवित्र नहीं हो सकती : सत्यपाल सिंह
मथुरा। जल संसाधन, नदी विकास, गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जब तक यमुना को साफ नहीं किया जाएगा गंगा साफ नहीं हो सकती है। क्योंकि यमुना का पानी गंगा में मिलता है। लेकिन सरकार दोनों नदियों को साफ करने के लिए काम कर रही है। जल्द ही दोनों नदियों का पानी फिर पावन और पवित्र हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed