{"_id":"5b8410b442c792464d1bb81a","slug":"91535381684-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा में अलर्ट
Updated Mon, 27 Aug 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान की सुरक्षा हुई कड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा में चौकसी बढ़ा दी गई है। मथुरा और वृंदावन को 16 सेक्टर में बांटा गया है। जन्मस्थान को ही सुरक्षा के लिहाज से सात सेक्टर में बांटकर ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी मंदिरों पर एक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की तैनाती की जा रही है।
मथुरा में जन्माष्टमी तीन सितंबर को मनाई जाएगी। भगवान के जन्म की लीला देखने के लिए लोगों का आना एक सितंबर से शुरू हो जाता है। देश भर से लोग पहुंचते हैं। प्रशासन ने भी उसी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मथुरा के साथ गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल और महावन में प्रमुख मंदिरों पर मजिस्ट्रेट लगाए जा रहे हैं।
जन्मस्थान के रेड जोन को सात सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर पर पुलिस रहेगी। मंदिरों के आसपास भारी पुलिस लगाई जा रही है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध आवाजाही वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। दो सितंबर से चार सितंबर तक ड्यूटियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने पर कई मार्गों पर भारी वाहनों को भी रोका जा सकता है। वृंदावन में भी ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।