फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   व्यवसायी ने 12 लोगों को लगाई 45 लाख की चपत

व्यवसायी ने 12 लोगों को लगाई 45 लाख की चपत

Thu, 23 Aug 2018 08:09 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी ने 12 लोगों को लगाई 45 लाख की  चपत
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी ने कालोनी के 12 लोगों को 45 लाख की चपत लगा दी। यह रकम चेक और आरटीजीएस के माध्यम से ली गई। एक साल मेें दी गई धनराशि मांगी गई तो व्यवसायी ने चेक दे दिए। यह चेक बाउंस हो गए तो इन सभी को धनराशि डूबती दिखी।
विज्ञापन


कृष्णापुरम कालोनी (बिड़ला मंदिर) निवासी विपुल गोयल बिल्डिंग मैटेरियल का व्यवसाय करते हैं। कृष्णापुरम के पास ही उनकी दुकान है। कृष्णापुरम निवासी सीमा मोरवाल पत्नी संजय ने थाना गोविंदनगर में विपुल, उसके बहनोई नरेंद्र और भांजे रवि गर्ग के खिलाफ फर्जीवाड़े और चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये विपुल ने लिए। यह रकम चेक के द्वारा ली गई।
विज्ञापन


मांगने पर चेक दिया जो कि बाउंस हो गया। सीमा मोरवाल के अनुसार विपुल ने कालोनी के 12 लोगों से करीब 45 लाख रुपये की धनराशि ली। कई लोगों ने थाने में शिकायत भी की है। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी ने इनसे ली रकम

सीमा मोरवाल-10 लाख, हरीश कुमार-दो लाख, गंगाशरण-4.81 लाख, सुमित शर्मा-11 लाख, भगवान शर्मा-2.50 लाख, अनामिका दीक्षित-3.50 लाख, मुकेश कौशिक-डेढ़ लाख, दिनेश मिश्रा-दो लाख, संतोष-दो लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed