{"_id":"5b534b044f1c1b47748b6238","slug":"91532185348-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल होने पर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा में असफल होने पर युवक ने दी जान
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। नगला संजा में शनिवार की सुबह खेत पर नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सुबह चारा लेने गए पिता और चाचा ने शव देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार युवक ने तीन बार पुलिस भर्ती में असफल होने पर ऐसा कदम उठाया है।
थाना बलदेव के नगला संजा निवासी राजेश उर्फ राजू (25) पुत्र हीरा सिंह शुक्रवार रात खेत पर सोने के लिए निकला फिर सुबह तक घर नहीं लौटा। खेत पर चारा लेने गए पिता हीरा सिंह और चाचा बच्चू सिंह ने पेड़ राजू का शव लटका देखा। आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजनोें के अनुसार शुक्रवार की रात युवक खेत पर सोने के लिए निकला था।
युवक तीन बार पुलिस भर्ती की परीक्षा में असफल हो गया था। इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक ने परेशानी के चलते आत्महत्या की है।