{"_id":"5b4cb28b4f1c1b4f748b510c","slug":"91531753099-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान पत्र गले में डालकर चलाना होगा आटो और ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहचान पत्र गले में डालकर चलाना होगा आटो और ई-रिक्शा
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जाएंगे। चालकों को अपनी पहचान के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड को गले में लटकाना अनिवार्य होगा।
शहर की सड़कों पर आटो और ई-रिक्शा की संख्या को कम करने के लिए उनके रूट निर्धारित किए जाने का निर्णय यातायात पुलिस ने लिया है। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने आटो और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वह अपने आधार को गले में पहचान के तौर पर लटकाएंगे। जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है वह उसे गले में लटकाएंगे।
निर्धिारित रूट से अलग वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी को हिदायत दी गई कि वह निर्धारित सीमा के अंदर ही अपने वाहन को खड़ा करेंगे और सवारी को चढ़ाएंगे। चौराहे तिराहों से 100 मीटर दूर अपने वाहन को खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
टीएसआई महावीर सिंह ने बताया कि मुड़िया मेला के बाद इस व्यवस्था को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। रूट निर्धारण के लिए वाहन पर नंबर डाले जाएंगे। बैठक में एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा के अलावा आटो, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी और चालक भी मौजूद रहे। बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई।