{"_id":"5b4391674f1c1b18308b5333","slug":"91531154791-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने घेरी कलक्ट्रेट, जबरन खुलवा लिया गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने घेरी कलक्ट्रेट, जबरन खुलवा लिया गेट
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय आह्वान पर किसानों ने कलक्ट्रेट को घेर लिया। बड़ी संख्या में बस और ट्रैक्टरों में मथुरा पहुंचे किसानों को पुलिस ने जगह-जगह रोकने का भी काम किया। लेकिन डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
सोमवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से ही किसान टैंक चौराहा पर एकत्रित होने लगे। पुलिस प्रशासन ने यहां उनके वाहनों को कलक्ट्रेट की ओर नहीं बढ़ने दिया। इस पर किसानों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। डीएम कार्यालय पर सिटी मजिस्टे्रट डॉ. बसंत अग्रवाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने धान की रोपाई के समय में नहरों में पानी न आने, तहसीलों में भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कहा कि किसानों की समस्याओं को अफसर और कर्मचारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार ने कहा कि वर्तमान सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को मिल नहीं रहा है। मंडल प्रभारी चौधरी सिकंदर सिंह, ब्लाक प्रमुख बलदेव राजपाल भरंगर, जिला मीडिया प्रभारी चौ. दलवीर सिंह, मंडल सचिव लेखराज सिंह, जयपाल छोकर प्रधान, रविकांत पाराशर, श्यामवीर प्रधान, शीशपाल प्रधान, साधु प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता सिंचाई को घेरा
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नहरों में पानी न आने की समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता सिंचाई का घेराव कर लिया। कहा कि धान की रोपाई को पानी नहीं आ आ रहा। किसान की इस समस्या को अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। कई माइनरों की सफाई तक नहीं करायी है। फर्जी सफाई हो रही है। इसे लेकर उन्हें खरी खरी सुनाई। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।