{"_id":"5b19407a4f1c1bf46e8b68c4","slug":"91528381562-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने के विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने के विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारी
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। सादाबाद रोड पर गुरुवार को पेड़ काटने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को गोली मार दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भेज दिया है। घटना के संबंध में थाना राया में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
गांव केशर गढ़ी में सुबह आठ बजे जगवीर सिंह की बंशै निवासी संजू उर्फ शैलेन्द्र से खेत के पेड़ काटने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें संजू पक्ष से निहाल सिंह घायल हो गया। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया। घटना के तीन घंटे बाद जगवीर सिंह अपने पुत्र मोहित के साथ घटना के संबंध में थाना राया जा रहा था।
राया आते समय रामपुर चौराहे के निकट नामजदों ने दोनों को गोली मार दी। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। एसएसआई रविंद्र यादव ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है, चिकित्सक रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।