फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ऑडिटोरियम के निर्माण में 10 करोड़ रुपये खर्च, फिर भी खामियां

ऑडिटोरियम के निर्माण में 10 करोड़ रुपये खर्च, फिर भी खामियां

Wed, 24 Apr 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
ऑडिटोरियम के निर्माण में 10 करोड़ रुपये खर्च, फिर भी खामियां
सभागार। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। दस करोड़ की लागत से तैयार हुए ऑडिटोरियम के निर्माण में खामियां मिलने पर वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने कार्यदायी संस्था का भुगतान रोक दिया है। इस स्थिति में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का हस्तांतरण भी लटक गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार की आर्थिक मदद से करीब 10 करोड़ की लागत से वातानुकूलित ऑडिटोरियम तैयार किया गया है। इसका निर्माण पूर्ण दर्शाते हुए कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग ने वेटरनेरी यूनिवर्सिटी को अवशेष धनराशि जारी करने के लिए कहा था, लेकिन यूनिवर्सिटी ने अवर अभियंता सिविल और अवर अभियंता विद्युत की रिपोर्ट का हवाला देते हुए निर्माण कार्य में अनेक कमियां दर्शा दी हैं।
विज्ञापन
br>
इसमें पंप हाउस की आरसीसी की छत पर कोई ट्रीटमेंट नहीं है। इससे बरसात का पानी छत पर भरने से सरिया को जंग लगेगी। अवर अभियंता विद्युत की रिपोर्ट के अनुसार ऑडिटोरियम में लगाए एसी काम नहीं कर रहे हैं। और भी कई कमियां दर्शाई हैं। इनका अनुपालन न होने पर 50 लाख रुपये का भुगतान रोकते हुए हस्तांतरण से भी इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे निर्माण का करा दिया उद्घाटन वेटरनेरी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्माण एजेंसी से हस्तांतरण के बगैर ही ऑडिटोरियम का उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक से करा दिया। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि निर्माण अभी पूरा ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed