फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा : गैस रिसाव का असर गांव चंद्रभान में अब भी बरकरार

मथुरा : गैस रिसाव का असर गांव चंद्रभान में अब भी बरकरार

Mon, 22 Apr 2019 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मथुरा : गैस रिसाव का असर गांव चंद्रभान में अब भी बरकरार
डैमो
मथुरा। आइस फैक्टरी से अमोनिया गैस के रिसाव का प्रभाव घटना के तीसरे दिन भी देखने को मिला। सोमवार को कुछ और ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी की हालत सामान्य है। अधिकांश लोगों को अस्पताल से घर भेज दिया है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। इस गैस रिसाव का प्रभाव निकटवर्ती गांव चंद्रभान में देखने को मिला। आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, शरीर में खुजली, सांस घुटने से प्रभावित लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


इसमें कई लोगों की हालत गंभीर थी। जिला प्रशासन ने इस मामले में श्रम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को जांच के आदेश भी दिए। इस पर श्रम विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी में मुख्य कारीगर ने बताया कि गैस का रिसाव 10 मिनट हुआ था, तत्काल संबंधित पाइप की मरम्मत कर दी गई। हालांकि इसका प्रभाव फैक्टरी मेें कार्यरत मजदूरों पर नहीं पड़ा है। हवा के साथ गैस ने पड़ोसी गांव के लोगों को प्रभावित किया है।


सोमवार को बबली 50 वर्ष पत्नी देशराज, यशोदा 25 पत्नी बंटी को भी तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती गया गया। सीएमएस डॉ. आरएस मोर्या ने बताया कि मरीजों के परिजनों ने बताया कि आंख और शरीर में जलन के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उपचार के बाद उन्हें दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा यहां शनिवार को गैस रिसाव की घटना के बाद भर्ती कराए गए ग्रामीण भी अब घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed