{"_id":"5be05707bdec226983027859","slug":"81541428999-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख अभियंता के फरमान से पीडब्ल्यूडी अभियंताओं में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख अभियंता के फरमान से पीडब्ल्यूडी अभियंताओं में मची खलबली
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रमुख अभियंता के नए फरमान ने पीडब्ल्यूडी अभियंताओं में खलबली मचा दी है। इसमें स्थानांतरण अभियंताओं को तत्काल कार्य मुक्त करने का आदेश क्षेत्रीय चीफ इंजीनियरों को दिया गया है। इसकी अवहेलना पर संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की भी हिदायत दी है।
मथुरा ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अनेक पीडब्ल्यूडी अभियंता स्थानांतरण के बाद भी अपने पूर्ववर्ती पदों पर जमे हुए हैं। अनेक शिकायतों के बाद भी इन्हें उच्चाधिकारी कार्य मुक्त नहीं कर रहे हैं। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रमुख अभियंता (विकास) वीके सिंह ने सभी क्षेत्रीय चीफ इंजीनिरों को आदेश जारी किया है कि स्थानांतरण अभियंताओं को तत्काल कार्य मुक्त कर दिया जाए।
उनकी स्थानांतरित पद पर कार्यभार ग्रहण करने की आख्या भेजी जाए। इस आदेश की अवहेलना पर संबंधित अभियंताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश ने जनपद में भी खलबली मचा दी है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा इसी लाइन में हैं। हालांकि जनपद में पीडब्ल्यूडी के दोनों खंडों में ऐसे अभियंताओं की बड़ी संख्या है जिनकी तैनाती को 10 से 15 साल हो चुके हैं। इसमें सहायक अभियंता ब्रजेशचंद्र मिश्रा, एमके शर्मा, अवर अभियंता नकुल कौशिक, दिलीप कुमार आदि शामिल हैं।