{"_id":"5b97f9f0867a557f195f3963","slug":"81536686576-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, दो बच्चियों समेत दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, दो बच्चियों समेत दंपती झुलसे
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग।
- फोटो : डेमाो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। ओमकारेश्वर कालोनी स्थित मकान में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग से दो बच्चियों समेत दंपती झुलस गए। सभी को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। आग से लाखों रुपये का सामान भी जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद भी डायल 100 की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा।
कालोनी में रहने वाले विनोद कुमार के मकान में किराएदार हरिराम सोमवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे विद्युत शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग में बाइक सहित लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। रात के सन्नाटे में चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मदद को पहुंचे। हरिराम, उनकी ढाई वर्षीय बेटी तमन्ना, डेढ़ वर्ष की बेटी कामनी और पत्नी सुमन आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
आग लगने की सूचना डायल 100 और रिफाइनरी थाना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। पड़ोसियों ने किसी प्रकार आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए स्वर्ण जयंती अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया। तमन्ना की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। दमकल की गाड़ी भी मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने थाने में इस मामले की तहरीर दी है।