{"_id":"5b6489b94f1c1bed5e8b6ed4","slug":"81533315513-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसी मां थी, बच्ची को अस्पताल में छोड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसी मां थी, बच्ची को अस्पताल में छोड़ गई
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती नवजात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक मां अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़ गई। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में जब बच्ची रोई तो उसकी मां की तलाश हुई। स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरा हास्पिटल छान मारा लेकिन कहीं कोई नहीं मिला। अब अस्पताल प्रशासन बच्ची को शिशु सदन भेजने की तैयारी कर रहा है।
शुक्रवार की भोर में जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड का सन्नाटा एक बच्ची के रोने से टूटा। वार्ड में मौजूद लोगों ने देखा तो एक पलंग पर नवजात बच्ची रो रही थी। भूखी थी वह नवजात। वार्ड में मौजूद लोगों ने सोचा कि इसकी मां कहीं इधर उधर होगी अभी आ जाएगी। लेकिन काफी देर तक भी कोई नहीं पहुंचा।
अस्पताल की इमरजेंसी से स्वास्थ्य कर्मी आ गए। बच्ची को महिला अस्पताल में बच्चों की केयर यूनिट में भेज दिया गया। इस बीच बच्ची की मां की तलाश होती रही। लेकिन कोई नहीं मिला। माना जा रहा है कि बच्ची को उसकी मां यहां छोड़ गई होगी। डॉ. केके माथुर ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची का वजन 2700 ग्राम है। बच्ची को शिशु सदन में भेजने की तैयारी की जा रही है।