{"_id":"5b521f1a4f1c1b3e748b6289","slug":"81532108570-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा, भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा, भतीजे की मौत
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां/जैंत (मथुरा)। दिल्ली-आगरा बाईपास पर शुक्रवार को जैंत के आम्रपाली कट के पास कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार के अगले पहिए में सिलिंडर फंस जाने पर वह कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। कार सवार युवक भाग खड़े हुए।
बाइक सवार चाचा-भतीजे सिलिंडर भरवाकर घर लौट रहे थे। सड़क हादसे से कुछ देर तक हाईवे पर जाम के हालत बन गए। पुलिस ने कार हटवाकर कब्जे में ली। चौमुंहा निवासी वेदपाल (38) पुत्र सोरन सिंह और उनका भतीजा सागर (14) पुत्र दिनेश सिलिंडर भरवाकर घर लौट रहे थे। आम्रपाली कट के पास हादसा हो गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे वेदपाल करीब 10 फीट तक उछल गए। दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। वेदपाल सर्वोदय महाविद्यालय में लैब असिस्टेंट था और सागर कक्षा आठ का छात्र था। जैंत चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।