{"_id":"5b44eb504f1c1bbc248b5b60","slug":"81531243344-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजू अब मानवेंद्र के संग रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजू अब मानवेंद्र के संग रहेगी
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। फरह के गांव महुअन की मंजू अब मानवेंद्र के साथ रहेगी। हर 15 दिन में मंजू को अपनी कुशलता विवेचक को देनी होगी। ऐसे आदेश सीजेएम कोर्ट ने दिए है। सुरक्षित मंजू को दोस्त तक पहुंचाने के निर्देश फरह पुलिस को दिए हैं।
बता दें कि थाना फरह के गांव महुअन से 13 जून को ससुरालियों से परेशान होकर सुइसाइड करने निकली मंजू दोस्त के साथ फरार हो गई। 23 जून को थाना महावन के गांव कारब की गंग नहर में मिले शव की शिनाख्त 24 जून को मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द के रणवीर सिंह ने बेटी मंजू के रूप में की थी, जबकि पति श्यामवीर सिंह शुरू से पत्नी का शव होने से इंकार करता रहा।
फरह पुलिस ने मंजू की मौत की उलझी गुत्थी को सुलझाते हुए मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जिंदा मंजू को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट ने मंजू को सुरक्षित दोस्त मानवेंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर 15 दिन में मंजू अपनी कुशलता विवेचक को देती रहेगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट में मंजू ने पुन: प्रार्थना पत्र देकर दोस्त के साथ जाने की इच्छा जताई थी।