{"_id":"5b3e5d374f1c1b05278b4bb3","slug":"81530813751-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फाल्ट पर बंद नहीं होगा पूरा फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फाल्ट पर बंद नहीं होगा पूरा फीडर
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब विद्युत फाल्ट दुरुस्त करने के लिए पूरा फीडर बंद नहीं करना पड़ेगा। ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन विद्युत लाइनों पर ट्राई पोल मैनुअली ऑपरेटेड (टीपीएमओ) स्विच लगने के बाद उतने हिस्से को काटकर फाल्ट दुरुस्त किया जाएगा। यह स्विच शुक्रवार से मथुरा शहर में लगने शुरू हो जाएंगे।
छोटे-छोटे फाल्ट होने पर पूरा फीडर बंद करके विद्युतकर्मी फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटते हैं। समय कम लगे या फिर ज्यादा। आखिरकार परेशान तो फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को होना पड़ता है। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। ट्रांसफार्मर और हाइटेंशन विद्युत लाइन पर टीपीएमओ स्विच लगाए जाएंगे। फाल्ट वाले हिस्से का स्विच बंद करके विद्युत आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी। इस स्विच के चलते पूरा फीडर बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जल्द शहर के ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइन पर यह टीपीएमओ स्विच लगाए जाएंगे। इन स्विचों के लगने से उपभोक्ताओं को काफी हद तक परेशानी से निजात मिल सकेगी। एसई शहरी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल सके और होने वाले फाल्टों पर परेशानी न हो, इसके लिए ट्रांसफार्मर और हाइटेंशन लाइन पर टीपीएमओ स्विच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीएम आवास के पास ट्रांसफार्मर से होगी शुरुआत
शुक्रवार को डीएम आवास के पास ट्रांसफार्मर पर टीपीएमओ स्विच लगाया जाएगा। यह स्विच बतौर टेस्टिंग के लगेगा। इसके बाद शहरी के बाद देहात में हर ट्रांसफार्मर और हाइटेंशन लाइन पर यह स्विच नजर आएंगे।