{"_id":"5b3a5aac4f1c1be6458b456e","slug":"81530550956-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के बाद एसआईटी ने खंगाला बीएसए आफिस का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ के बाद एसआईटी ने खंगाला बीएसए आफिस का रिकार्ड
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के विभिन्न पहलुओं को टटोलने के लिए सोमवार को एसआईटी की टीम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां मौजूद कर्मचारियों से एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने पूछताछ भी की। खंड शिक्षाधिकारी निशेष जार से भी विभिन्न जानकारियां एकत्रित की। कुछ पत्रावलियों के बारे में भी जानकारी ली।
जनपद में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच दो स्तर पर चल रही है। 36 हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले को एसटीएफ संभाले हुए है तो 12 हजार की भर्तियों में हुए फर्जीवाड़े में एसआईटी जांच कर रही है। सोमवार को बीएसए आफिस पहुंचकर एसआईटी ने 35 शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट से जुड़े बिंदुओं पर कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि इस दौरान बीएसए चंद्रशेखर मौजूद नहीं थे। ऐसे में वरिष्ठ खंड शिक्षाधिकारी मथुरा निशेष जार को बुलाया गया। उनसे इस मामले की जानकारी मांगी गई।
डायट प्राचार्य की जांच रिपोर्ट पर दर्ज कराई गई 35 शिक्षक और बाबू के खिलाफ रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी निशेष जार से एकत्रित की गई। भर्ती के दौरान अपनाई गई काउंसलिंग की प्रक्रिया और उनसे जुड़ी फाइलों के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान सीओ सदर भी मौजूद रहे।