{"_id":"5b39092f4f1c1b53268b8e5c","slug":"81530464559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने पिता की चाकुओं से गोदकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने पिता की चाकुओं से गोदकर मार डाला
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां/जैंत (मथुरा)। रविवार की शाम जैंत के गांव कोटा में एक नाबालिग ने अपने पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घर के कमरे में चारपाई पर सो रहे पिता पर बेटे ने बेरहमी से चाकुओं के सात-आठ वार किए। पिता की हत्या के बाद उसने कंट्रोल रूम पर फोन भी करवाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस की मानें तो लड़के का पिता रोज-रोज उसकी मां को परेशान करता था इससे क्षुब्ध होकर बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया है। चौकी जैंत के गांव कोटा निवासी एक पिता रविवार की शाम घर के कमरे में चारपाई पर सो रहा था।
इसी बीच आए उसके 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने पिता पर चाकुओं से वार करने शुरू कर दिया। उसने गले पर चाकू से सात-आठ वार किए। पिता की मौत होने के बाद ही बेटे का हाथ रुका। घर के लोगों ने यह देखा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसके बाद बेटे ने कंट्रोल रूम पर फोन करवाकर पुलिस को बुलवाया। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक केबड़े बेटे ने अपने छोटे भाई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शराब पीने के आदी पिता से परेशान होकर बेटे ने कत्ल किया है। मां के साथ मारपीट होने से वह क्षुब्ध रहता था।
पहले पिता के साथ पी शराब, फिर मारा
चौमुहां। जो बेटा पिता की शराब की आदत से परेशान था, रविवार को उसने पिता के साथ बैठकर ही शराब पी। उसके बाद पिता चारपाई पर सो गया तो बेटे ने उस पर चाकू से वार करते हुए बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रामीणों की मानें तो बेटे को कभी शराब पीते नहीं देखा।
पिता की आदतों से परेशान होकर किया कत्ल
चौमुहां। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा हत्यारोपी नाबालिग आए दिन पिता की आदतों के चलते उसे मारने की कहता रहता था। उसे पिता का रोज शराब पीना पसंद नहीं था। इसके चलते रोज घर में झगड़े भी होते थे।