{"_id":"5b2d0e774f1c1b614d8b7b58","slug":"81529679479-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती घोटाले में 60 प्रधानाध्यापकों पर और गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती घोटाले में 60 प्रधानाध्यापकों पर और गिरी गाज
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले में शुक्रवार को 60 प्रधानाध्यापकों को और सस्पेंड कर दिया गया है। 20 गुरुवार की रात को निलंबित कर दिए गए थे। इन सभी पर फर्जी शिक्षकों को अपने स्कूल में ज्वाइन कराने का आरोप है। वहीं, निलंबित खंड शिक्षाधिकारियों से भी पूछताछ की गई।
शुक्रवार को छाता, नंदगांव, गोवर्धन, फरह, मांट और नौहझील के स्कूलों में तैनात 60 प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। इन प्रधानाध्यापकों पर आरोप है कि इन्होंने 107 फर्जी शिक्षकों को बगैर किसी सत्यापन के ज्वाइन करा लिया था। ज्वाइनिंग का जो आर्डर था उसे भी गंभीरता से चेक नहीं किया। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि प्रधानाध्यापकों की भी जिम्मेदारी थी वह पूरा सत्यापन कराते।
इतना ही नहीं जब भर्ती की जांच के लिए डायरेक्टर की टीम पहुंची थी तब भी इन्होंने सही जानकारी नहीं दी थी। बताया जाता है कि कार्रवाई की जद में अभी कुछ दूसरे शिक्षक भी आ सकते हैं। कार्रवाई वाली सूची में कुछ शिक्षक नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं एसटीएफ की टीम ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर रिकार्ड इकट्ठा किया। निलंबित खंड शिक्षाधिकारियों से भी पूछताछ की गई।