फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गर्भपात से दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत

गर्भपात से दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत

Sat, 02 Jun 2018 08:27 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
गर्भपात से दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत
डैमो
सौंख(मथुरा)। गर्भपात कराने से शनिवार को एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत हो गई। आरोपी युवक पिछले चार महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हो गई तो किशोरी और उसकी मां को ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा के बहाने गांव से लेकर आया और रास्ते में किशोरी को कहीं ले जाकर झोलाछाप से उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने उसे भरतपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया और युवक व उसकी मां के खिलाफ थाना मगोर्रा में मामला दर्ज कराया। उधर, किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर डाला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने चिता की राख कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू की। आरोपी युवक और उसकी मां अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।थाना मगोर्रा के एक गांव का युवक 21 मई को गांव की किशोरी और उसकी मां को ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा को लाया था। पुलिस की मानें तो युवक रास्ते से ही किशोरी को ले गया और उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। किशोरी की मां और परिजनों को मामला पता चला तो उन्होंने 23 मई को युवक हरीशंकर और उसकी मां बबली के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा थाना मगोर्रा में दर्ज कराया और बेटी को तत्काल भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया,

लेकिन पुलिस आठ दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। उधर, शनिवार की सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से राख कब्जे में ली है।


प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि चार माह से युवक गांव की 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था। गर्भवती होने पर परिक्रमा के बहाने ले गया और गर्भपात करा दिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। जल्द ही आरोपी युवक और उसकी मां की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed